टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने सर्जरी के लिए ब्लडलेस तकनीक का उपयोग करके और सबसे कम समय में अपने मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी देकर लिवर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में 10 मरीज़ों का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है, साथ ही मैरिंगो सीआईएमएस हॉस्पिटल, अहमदाबाद में भी इसी तकनीक से सफलतापूर्वक 5 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं। फरीदाबाद मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ग्रुप में लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्जरी के डायरेक्टर, डॉ. पुनीत सिंगला और उनकी टीम ने इस असाधारण सर्जिकल प्रक्रिया के लिए वेर्फेन तकनीक का उपयोग किया। डॉ. पुनीत को इस प्रक्रिया में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया के प्रमुख- डॉ. ऋषभ जैन का सहयोग मिला। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने इस तकनीक की शुरुआत करते हुए न केवल भारत में, बल्कि एशिया में भी सबसे पहले ब्लडलेस ऑर्गन ट्रांसप्लांट, हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को पूरा किया।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद । मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से विकसित भारत-2047 थीम पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशानुसार कराए गए इस कार्यक्रम का विषय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में रचनात्मकता रहा। संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता एडोब इंडिया और एशिया पैसिफिक में कौशल और शिक्षा प्रमुख गरिमा बब्बर शामिल हुईं और उन्होंने विषय पर विस्तार से चर्चा की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। पलवल | हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज पुलिस व समाजसेवी की सहायता से पलवल के एक गांव में अज्ञानता वश किए जा रहे बाल विवाह को रुकवाने में सफलता प्राप्त की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। पुणे : दुनियाभर में साइबरसुरक्षा के लिये समाधान प्रदान करने वाली क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की सीएसआर शाखा, क्विक हील फाउंडेशन ने पुणे, महाराष्ट्र में 10 फरवरी को ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा अवार्ड्स’ के साल 2024 संस्करण की मेजबानी की। इस समारोह में उन संस्थानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी इच्छा से ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ की प्रमुख पहलों में भाग लिया था। पुरस्कार समारोह में क्विक हील फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री अनुपमा काटकर, जलगांव की कवयित्री बहीनाबाई चौधरी, नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर वी. एल. माहेश्वरी, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश ए. महानवर, महाराष्ट्र साइबर के एसपी श्री संजय शिंत्रे और पहलों में भाग लेने वाले 29 संस्थानों के शिक्षक मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। बच्चों में होने वाले कैंसर पर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से हर साल 15 फरवरी को ‘विश्व चाइल्डहुड कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. मीत कुमार, डायरेक्टर एवं एचओडी-हेमेटो ऑन्कोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने कहा कि आमतौर पर कैंसर बड़े लोगों में होने वाली बीमारी मानी जाती है लेकिन पिछले कुछ दशकों से बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। नई दिल्ली, प्रगति मैदान स्थित नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम में प्रसिद्ध एनजीओ लक्ष्यम “फैशन फॉर ए कॉज़ -2024 का आयोजन किया गया जिसका उदेश्य सामाजिक परिवर्तन के तहत गरीब बच्चो के शिक्षा और जीवन स्तर बेहतर किया जा सके | कार्यक्र्म का आयोजन FICCI की महिला शाखा, यंग फिक्की लेडीज़ आर्गेनाइजेशन (वाईएफएलओ) के साथ मिल कर किया गया जिसमे मुख्य सहयोगी के रूप में धनमिल सम्मिलित हुआ | FICCI यएफएलओ लगभग 12,000 उद्यमी महिलाओं का संगठन है, जो देशभर में महिलाओं के जीवन स्तर के सुधार के लिए निरन्तर प्रयासरत है ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। गुरुग्राम, भारत: भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज 31 दिसंबर 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही और नौ महीनों के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। इसतिमाही में कंपनी के कुल रेवेन्यू में पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 2.2% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, इस अवधि के दौरान कंपनी मुनाफे में सालाना आधार पर 0.3% की वृद्धि दर्ज की गई है।
1. मिर्गी (एपिलेप्सी) किसे कहते हैं?
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल गंभीर से गंभीर बीमारियों के इलाज में आए दिन अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर मरीजों को जीवनदान दे रहा है। हाल ही में अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ सर्जरी की गई है। सात साल से पार्किंसन की बीमारी से जूझ रहे ईराक हातिम की सर्जरी कर दिमाग में पेसमेकर डाला गया। दुर्लभ सर्जरी के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफल सर्जरी को अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, न्यूरो सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विक्रम दुआ और डाॅ. रवि शेखर की टीम ने अंजाम दिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। नई दिल्ली, 9 फरवरी, 2024: अंतरराष्ट्रीय समारोह मिस वर्ल्ड को लेकर सारी अटकलों के चरम पर पहुंचने के साथ, अब मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने आधिकारिक रूप से 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की घोषणा की है। इसका आयोजन 18 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच भारत की सबसे बेहतरीन जगहों पर किया जाएगा। इस फेस्टिवल के प्री-लॉन्च कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज राजधानी के होटल द अशोक में हुआ। एक से बढ़कर एक हस्तियों की सूची के साथ इस कार्यक्रम के इतिहास में अद्भुत पलों का अनुभव करने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में मौजूदा मिस वर्ल्ड, कैरोलिना बिलावस्का के साथ-साथ पूर्व मिस वर्ल्ड विजेता टोनी एन सिंह, सुश्री वैनेसा पोंस डी लियोन, सुश्री मानुषी चिल्लर, और सुश्री स्टेफ़नी डेल वैले पहली बार ग्रैंड फिनाले के मंच पर साथ होंगे।