आगामी 14 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे मेवात, देंगे करोड़ों की सौगात: वरिष्ठ भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल

0
2116

TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में आगामी 14 जुलाई को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रमुख के ससुर आलम उर्फ मुंडल ने कही। भाजपा नेता आलम मुंडल ने बताया मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री के नाम से छवि बनाने वाले माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में सबका विकास समान विकास को लेकर काम किया है।  वही मेवात के विकास के लिए करोड़ों रुपयों की सौगात दे भाजपा नेता आलम मुंडल ने बताया भाजपा सरकार ने मेवात का जितना विकास किया आज तक कोई भी सरकार उतना विकास मेवात का नहीं कर सकी।  बाकी सरकारों ने मेवात जिले के साथ हमेशा दोगला व्यवहार किया। जब भी हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर ने मेवात जिले का दौरा किया या किसी रैली को संबोधित किया तो विकास की झड़ी लगा दी। तथा करोड़ों रुपए की सौगात मेवात के लिए दी। आगामी 14 जुलाई को हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें करोड़ों रुपए की सौगात मेवात जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।  भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने कांग्रेस इनेलो पर भी किया जमकर वार:  भाजपा नेता आलम रूप मुंडल ने कांग्रेस इनेलो पार्टी पार जमकर वार किया उन्होंने कहा कि मेवात के विकास का नाम तो मनोहर सरकार को जाता है  लेकिन विनाश का नाम इनेलो कांग्रेस को। कांग्रेस इनेलो पार्टी के नेताओं ने मेवात की जनता को पूरी तरह से बेवकूफ बनाया विकास के नाम पर बरगलाकर वोट बटोरे। आने वाले चुनाव में जनता ऐसी पार्टी में नेताओं को सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर वार करते हुए कहा कि आखिर 10 साल के राज में मेवात जिले में रेल की सीटी लोगों को क्यों सुनाई नहीं दी मेवात में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन क्रांति यात्रा निकालना मेवात की जनता को उल्लू बनाना है। फिरोजपुर झिरका बीडीपीओ कार्यालय में लगभग फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के सभी सरपंचों को भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने आगामी 14 तारीख की भाजपा रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाने का आह्वान किया है।


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY