कांग्रेस ने हमेशा गरीब व कमजोर को बसाने का काम किया : अशोक तंवर

0
923

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास व भाईचारे को बनाने की पक्षधर रही है, इसी का परिणाम है कि आज फरीदाबाद को मिनी भारत की संज्ञा दी जाती है क्योंकि यहां पूर्वांचल सहित देश के सभी हिस्सों से आए लोग आकर बसे है। पूर्वांचल के लोगों को यहां बसाने में भी कांग्रेस पार्टी की अह्म भूमिका रही है, जबकि भाजपा ने हमेशा लोगों को धर्म-जाति के नाम पर बांटकर गरीब मेहनतकश लोगों को उजाडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग मेहनतकश लोग है तथा पूर्वांचल के लोगों का हरियाणा के विकास में भी अह्म योगदान रहा है तथा फरीदाबाद को विकास को गति देते हुए मेहनत और संघर्ष की नई गाथाएं लिखते हुए एशिया के मानचित्र पर पहचान दिलाने में भी पूर्वांचल समाज का प्रमुख योगदान रहा है। श्री तंवर सेक्टर-3 में पूर्वांचल समाज द्वारा रात्रि में आयोजित विशाल कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, ओपी पाण्डेय, दिनेश चंदीला, सत्यवीर डागर, नरेश गोदारा, ओबीसी सेल के अध्यक्ष राकेश भड़ाना, अशोक गर्ग, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, रेनू चौहान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्री तंवर का पूर्वांचल समाज द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्वांचल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री तंवर ने कहा कि देश की आजादी के समय में भी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फरीदाबाद को विशेष तवज्जो दी थी तथा पाकिस्तान से शरणार्थी के रुप में फरीदाबाद आए लोगों को बसाकर उस स्थान न्यू टाऊनशिप शहर का नाम दिया था। फरीदाबाद का विकास और कांग्रेस एक ही सिक्के से दो पहलू है क्योंकि जब जब भी कांग्रेस का शासन रहा है, हमेशा फरीदाबाद के विकास को तवज्जो दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चौटाला की सरकार रही या फिर मौजूदा भाजपा की सरकार फरीदाबाद को उजाडऩे का काम किया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी के मार सबसे ज्यादा फरीदाबाद में पडी है और औद्योगिकी नगरी फरीदाबाद जीएसटी की मार के चलते बर्बादी के कगार पर है। हालात यह है कि व्यापारी मुनाफा तो दूर की बात है अपनी जमा पूंजी को खाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद फरीदाबाद के विकास को और तेज गति दी जाएगी। इसके उपरांत हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दावा किया कि हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तथा जल्दी हरियाणा के कार्यकर्ता भी हिमाचल में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज समूचे देश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लहर चल रही है और लोग राहुल गांधी को देश को अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहते है।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY