प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य वह प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान, की शहर की सफाई

0
1131

TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद)  प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य,नगराधीश प्रदीप अहलावत नायब तहसीलदार शेरसिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता ने कमान संभाल ली है। रविवार को नूंह शहर में अधिकारियों की देखरेख में अनेक जगहों पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से कूड़े का उठान किया गया और सफाई व्यवस्था दुरस्त की गई। सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में फिर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सरकार द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए 30 सफाई कर्मचारी रखने की अनुमति मिल गई है।

नूंह शहर में एसडीएम व नगराधीश प्रदीप अहलावत व फिरोजपुर-झिरका में एसडीएम गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व रविवार को शहर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिटी पुलिस थाना से पुराना बस स्टैंड, शहर में लगे कूड़े के ढ़ेरों को उठाया गया। इस दौरान पुलिस बल की सुरक्षा भी चौकस रही। नगरापलिका सचिव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकार से 30 सफाई कर्मचारी रखने की अनुमति मांगी गई थी, जिसकी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। जल्द ही पूरे शहर से कूड़े का उठान कर दिया जाएगा, इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को सुबह शहर में सफाई अभियान चलाकर कूड़े का उठान किया जाएगा ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY