Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » क्रेडआर ने यूज्‍ड 2-व्‍हीलर्स की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की

    क्रेडआर ने यूज्‍ड 2-व्‍हीलर्स की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की

    vishal rajputBy vishal rajput16/12/2021No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । 16 दिसंबर, 2021: भारत का सबसे बड़ा और भरोसेमंद यूज्‍ड टू-व्‍हीलर ब्राण्‍ड क्रेडआर यूज्‍ड 2-व्‍हीलर्स की मांग में बढ़त देख रहा है। इसके अनुसार बिक्री और राजस्‍व लगभग 80-90% पर पहुँच गया है और कोविड से पहले की स्थिति में लौट रहा है। ऐसे समय में, जब रोजाना यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित और सस्‍ते यात्रा विकल्‍पों के अभाव से जूझ रहे हैं, कंपनी तेजी से अपनी सप्‍लाई चेन को बढ़ा रही है। के द्वारा अपने सभी शोरूमों पर इनवेंटरी भी बनाई जा रही है, ताकि एंट्री-लेवल और मिड-प्राइज यूज्‍ड टू-व्‍हीलर सेगमेंट्स में मांग को पूरा किया जा सके।

    क्रेडआर के अनुसार लॉकडाउन के समय से रूकी हुई बड़ी मांग अब निकल रही है और त्‍यौहारों के सीजन में भी उछाल देखा गया। सार्वजनिक परिवहन पर पूरी सख्‍ती होने के कारण लोगों ने प्राइवेट मोबिलिटी को चुना। टीकाकरण का दायरा बढ़ने और स्थिति धीरे-धीरे सामान्‍य होने के बावजूद लोग अब भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से डर रहे हैं। इसके अलावा पेट्रोल के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के कारण भी लोगों का रूझान कारों से हटकर ज्‍यादा माइलेज देने वाले 2 व्‍हीलर्स की ओर आया है।

    इस बढ़ती मांग के बारे में बात करते हुए, क्रेडआर के सीईओ शशिधर नंदीगाम ने कहा, “प्री-ओन्‍ड या सेकंड-हैण्‍ड बाइक्‍स खरीदने वाले लोगों की संख्‍या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ये ज्‍यादातर भारतीयों के लिये सुलभ और किफायती हैं, क्‍योंकि पिछले एक साल में कई लोगों का रोजगार छूट गया है। इस कारण फोर-व्‍हीलर्स की बिक्री भी घटी है और बाइक्‍स जैसे टू-व्‍हीलर्स की मांग में और भी तेजी आई है। लोग ऑनलाइन ब्राण्‍ड्स और क्रेडआर जैसे लिस्टिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स का रूख कर रहे हैं, क्‍योंकि वहाँ पर उनके लिये अपनी जरूरत के हिसाब से मनपसंद ऑप्‍शन चुनने के लिये बाइक्‍स की विशाल श्रृंखला उपलब्‍ध है। वे आरामदेय भी हैं और सुविधा तथा गुणवत्‍ता भी उपलब्‍ध कराती हैं।”

    क्रेडआर टू-व्‍हीलर्स की खरीदी या बिक्री के लिये उच्‍चतम गुणवत्‍ता उपलब्‍ध कराता है। किसी बाइक को बिक्री के लिये रखने से पहले इसके द्वारा 120 से भी ज्‍यादा निरीक्षण और गुणवत्‍ता परीक्षण किया जाता है। यह प्‍लेटफॉर्म यूजर्स के मनचाहे बजट, शहर और रनिंग किलोमीटर के हिसाब से चुनने के लिये बाइक्‍स और स्‍कूटर्स की एक व्‍यापक श्रृंखला की पेशकश करता है। इससे ज्‍यादा ग्राहक और क्‍या चाहिये? क्रेडआर द्वारा बाइक खरीदने के इच्‍छुक ग्राहकों को 6 महीने की वारंटी और 7-डे बाय प्रोटेक्‍शन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

    क्रेडआर के विषय में
    क्रेडआर यूज्‍ड टू-व्‍हीलर्स की खरीदी और बिक्री के लिये भारत का सबसे भरोसेमंद और एकमात्र ओम्‍नी-चैनल कंज्‍यूमर ब्राण्‍ड है। इसकी स्‍थापना साल 2015 में की गई थी। क्रेडआर का लक्ष्‍य अत्‍यंत असंगठित और खंडित सेगमेंट में भरोसा निर्मित करने के लिये उद्योग में प्रथम उत्‍पादों/ सेवाओं की पेशकश कर यूज्‍ड टू-व्‍हीलर्स के लेन-देन की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना है। कंपनी द्वारा पुणे, बेंगलुरू, दिल्‍ली एनसीआर, जयपुर, कोटा और हैदराबाद में फ्रैंचाइज मॉडल के माध्‍यम से क्रेडआर ब्राण्‍डेड रिटेल शोरूमों की भारत की पहली और सबसे बड़ी श्रृंखला का परिचालन किया जाता है। ये शोरूम ग्राहकों के लिये सबसे किफायती मूल्‍य पर यूज्‍ड रिफर्बिश्‍ड टू-व्‍हीलर्स की पेशकश करते हैं। अपनी प्रोप्राइटरी टेक्‍नोलॉजी और अलग-अलग प्रभागों को मिलाकर रखने वाले फुल-स्‍टैक बिजनेस मॉडल का इस्‍तेमाल कर क्रेडआर समग्र ग्राहक अनुभव को और भी बेहतर बना रहा है।

    कंपनी को प्रमुख ब्‍लू-चिप फंड्स जैसे कि स्‍ट्राइड वेंचर्स, ऐट रोड वेंचर्स (फिडेलिटी के स्‍वामित्‍व वाली निवेश शाखा), ओमिदयार नेटवर्क, एंजललिस्‍ट, के. गणेश (ग्रोथस्‍टोरी) से सहयोग प्राप्‍त है। इतना ही नहीं इसे अमित अग्रवाल (अमेज़न इंडिया के सीईओ), रोहित बंसल, कुणाल बहल, समीर साहनी और देब जैसे एंजल इनवेस्‍टर्स का भी समर्थन मिला हुआ है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

    05/03/2026

    डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

    18/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.