Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इकोफी और विद्युत ने सब्‍सक्रिप्‍शन-आधारित बैटरी-एज़-ए-सर्विस मॉडल पेश करने के लिए साझेदारी की

    इकोफी और विद्युत ने सब्‍सक्रिप्‍शन-आधारित बैटरी-एज़-ए-सर्विस मॉडल पेश करने के लिए साझेदारी की

    vishal rajputBy vishal rajput25/04/2024No Comments3 Mins Read

    ~ इसका मकसद ग्रीन मोबिलिटी और वित्‍तीय समावेशन को बढ़ावा देना है ~

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | 25 अप्रैल 2024 : भारत की प्रमुख ग्रीन-ऑन्‍ली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनएफबीसी), इकोफी और विद्युत ने आज एक महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी का उद्देश्‍य इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में बड़ा बदलाव लाना और परिवहन के स्‍थायी समाधानों को बढ़ावा देना है। विद्युत ईवी ओनरशिप का एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है जिसे इलेक्ट्रिक थ्री व्‍हीलर को खरीदना अधिक किफायती बनाने में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। एक ओर, इकोफी लोन फाइनेंस करेगा, जबकि विद्युत किफायती ईवी समाधान देने के लिए एक सब्‍सक्रिप्‍शन-आधारित बैटरी-एज़-ए सर्विस मॉडल की पेशकश करेगा।

    यह साझेदारी पारंपरिक आईसीई वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों तक सभी की पहुंच बनाना चाहती है और इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की प्रक्रिया ज्यादा आसान बनाने के पूर्वाग्रह में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। हाइब्रिड फाइनेंसिंग मॉडल से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की लागत में कमी आती है। इस साझेदारी ने प्रति किलोमीटर भुगतान के बैटरी लीजिंग मॉडल को पेश किया है, इकोफी और विद्युत का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने की प्रक्रिया तनाव और जोखिम मुक्त बनाना है।

    इकोफी के पार्टनरशिप और को-लेंडिंग हेड कैलाश राठी ने इस साझेदारी के बारे में कहा, “यह साझेदारी स्थायी रूप से यातायात को बढ़ावा देने के प्रदूषण मुक्त समाधान को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इकोफी ने पहले ही अनोखे प्रॉडक्ट से 3डब्‍लू के ईवी के क्षेत्र में सार्थक छलांग लगाई हैं। इकोफी ने सभी टॉप ओईएम से साझेदारी की है। ग्रीन फाइनेंसर के रूप में हमने देश में स्वच्छ पर्यावरण के लिए नए-नए और विशेष समाधान दिए हैं। इसी तर्ज पर ग्रीन फाइनेंसिंग में इकोफी की विशेषज्ञता और विद्युत के सब्सक्रिप्शन मॉडल को मिलाकर, हमारा लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए सभी लोगों को प्रेरित करना है।’’

    बैटरी सब्सक्रिप्शन पर आधारित वाहनों के स्वामित्व का यह मॉडल उपभोक्ताओं को परंपरागत आईसीई वाहनों के स्वामित्व का 30-40 फीसदी सस्ता विकल्प प्रदान करता है। यह समाधान अग्रिम भुगतान की जरूरत को खत्म कर इलेक्ट्रिक वाहनों तक सभी लोगों की पहुंच का विस्तार करता है। यह उपयोग के आधार पर भुगतान के लचीले विकल्‍प प्रदान करता है जिससे काफी लोगों की इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद तक पहुंच बढ़ रही है।

    विद्युत में को-फाउंडर क्षितिज कोठी ने कहा, “हम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने और स्वच्छ पर्यावरण के विकास में योगदान के लिए इकोफी से साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। हमारा सब्सक्रिप्शन पर आधारित संपूर्ण ओनरशिप मॉडल स्‍थायी वित्‍तीय समाधानों के माध्यम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के इकोफी के मिशन के अनुरूप है। एक साथ मिलकर हमारा उद्देश्य कारोबारियों और छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को डीजल से चलने वाले वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में सक्षम बनाना है।’’

    2019 से लेकर अब तक, अलग-अलग श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में काफी तेजी देखी गई। इस अवधि में यात्री कारों का 37 फीसदी की मजबूत दर से विकास हुआ, जिसने कारों के 3 फीसदी मार्केट पर कब्जा किया। कमर्शल वाहनों के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से विकास देखा गया। इस समय इलेक्ट्रिक थ्री वीलर्स का 65 फीसदी मार्केट पर कब्जा है। इलेक्ट्रिक टु व्‍हीलर को लोगों ने काफी तेजी से अपनाया है। दोपहिया की कुल ब्रिकी में इलेक्ट्रिक टु व्‍हीलर ने 7 फीसदी का योगदान दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

    29/01/2026

    पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

    07/01/2026

    कॉइनडीसीएक्स ने मोबाइल ऐप पर ‘ट्रेड ऑन चार्ट्स’ फीचर लॉन्च किया

    26/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.