टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फैशनिस्टा और अभिनेत्री अपेक्षा पोरवाल हर मूड को मोहना जानती हैं – चाहे वह डेट नाइट हो या वीकेंड पार्टी, लेकिन प्रामाणिक भारतीय पहनावे के साथ उनका अफेयर बेजोड़ रहता है और यह आपको क्लिच एथनिक वॉर्डरोब से दूर करना चाहता है। यहां टॉप छह लुक दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप दांतों तले उंगलियां काट लेंगे।
Browsing: Latest News
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / राजकुमार राव पर अवॉर्ड की बारिश हो रही है। अभिनेता एक बार फिर अपने शानदार काम के लिए सुर्खियों में हैं, जिसने उन्हें एक प्रतिष्ठित पुरस्कार रात में वर्सटाइल टैलेंट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। राजकुमार ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा अवार्ड्स में ‘मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन’ और उसके बाद हाल ही में एक प्रतिष्ठित अवार्ड शो में ‘बेस्ट एक्टर- ज्यूरी’ हासिल किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / ‘ए डॉन्स नेमेसिस’ डॉ. अमर कुमार पांडे की लिखी किताब है, जिसमें डॉन रवि पुजारी का पीछा करने और उसकी गिरफ्तारी के दौरान आये अनुभवों का विवरण है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के बी.बी.ए. विभाग में 10 अप्रैल 2023 से 16 अप्रैल 2023 तक एक सप्ताह के लिए पी.टी.एम. का आयोजन किया गया। अभिभावकों को प्राध्यापकों से मिलने के लिए दोपहर 1:15 से 2:15 तक का समय दिया गया। शनिवार के दिन खासतौर पर काफी अभिभावक पी.टी.एम. के लिए आए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, । एन एच तीन पुलिया पर दलित समाज द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और डा भीम अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है। उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / हाल ही में आनेवाली फिल्म ‘चेंगिज’ का ट्रेलर और संगीत लॉन्च का कार्यक्रम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान एक मनोरंजक कथानक और एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन दृश्यों के साथ अंडरवर्ल्ड के विस्तार की खोज करने वाली इस फिल्म के मनोरंजक ट्रेलर के साथ नेटिज़न्स को न केवल प्रभावित किया, बल्कि सुपरस्टार जीत के एक नए अवतार को भी सामने लाया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली: लेखकों डॉ. हर्षाली सिंह और मोना वर्मा की साहित्यिक कोशिश हाउस ऑफ हार्मनी रविवार 16 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में अपना पहला संस्करण ‘स्प्रिंग फेस्ट 2023’ मनाएगा। साहित्यिक सम्मेलन दिल्ली में ग्रेटर कैलाश पार्ट—2 में कुंजुम बुकस्टोर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित लेखक, कवि, सामाजिक परिवर्तन के नीतिकार, पत्रकार और फिल्म निर्माता महिला-केंद्रित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ जुटेंगे जो एक जागरूक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए प्रासंगिक भी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा कार्यकर्ताओं ने हार्डवेयर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाटिया ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा गरीबों और जरुरतमंद लोगों की आवाज उठाई थी राजेश भाटिया ने कहा की हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश के सविंधान को बचाने के लिए बाबा साहब की शिक्षाओं का ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार किया जाये। श्री भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों के खिलाफ किए जा रहे सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और महिला अधिकारों, दलितों का समर्थन किया। 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी अध्यक्षता में 2 साल 11 महीने और 18 दिन के बाद संविधान बनकर तैयार हुआ।बी.आर. अंबेडकर कई प्रतिभाओं के व्यक्ति थे। वे एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी फेस्टिवल “इनोस्किल 2023” का गुरुवार को समापन हुआ। फेस्टिवल में ओपी जिंदल, गलगोटिया, शिव नादर यूनिवर्सिटी, आईपीयू, डीयू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, जेसी बोस व यूपीईएस सहित करीब 35 उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। बतौर प्रायोजक लांसर, टेक शेफ, एडवॉय स्टडी एबरॉड, स्किल बाउट प्रोफेशनल, आईएसीएल आरएंडडी, डीईएआरसी आदि कंपनियों ने भी भागीदारी निभाई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 से संत श्री आशारामजी बापू आश्रम भाकरी गांव में विद्यार्थी उज्जवल भविष्य शिविर की शुरुआत हुई! जो कि 16 अप्रैल रविवार तक चलेगी.