टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, श्री आर के विश्नोई ने दिनांक 19.04.2023 को नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय प्रधानमंत्री को नेपाल में एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल में अप्रयुक्त जलविद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए एनएचपीसी की विशेषज्ञता की पेशकश की और नेपाल में एनएचपीसी के लिए और अधिक अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया।
Browsing: TODAY EXPRESS NEWS
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकिर्ती गोयल ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 13 मई को न्यायिक परिसर सेक्टर-12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवादी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गेहूं की खरीद के साथ लिफ्टिंग पर बैठक आयोजित की गई। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में गेहूं खरीद के साथ और लिफ्टिंग पर अधिक जोर दें। वहीं बैठक में प्रशासनिक, खरीद, स्टोक एजेंसियों तथा पुलिस अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर में पानी निकासी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी इंजीनियरिंग विंग मिलकर एक दूसरे के साथ मिलकर तालमेल करें और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार को लघु सचिवालय में एनएचएआई, नगर निगम, एफएमडीए व एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग में निर्देश दे रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 19 अप्रैल, 2023: अगर एनीमेशन, वीएफएक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, लिबरल आर्ट्स, और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स आपकी पहली पसंद हों, बीए व बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्सों में दाखिला लेना चाहते हों या फिर किसी स्पेशलाइजेशन के साथ डिग्री पूरी करना चाहते हों मानव रचना में आपके इन सभी के विकल्प मिलेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 को लेकर मानव रचना में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इसके लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मोजेज़ सिंह के लिए यह एक विजयी वर्ष रहा है। निर्देशक ने हाल ही में शहर में आयोजित एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में फैशन डिसरप्टर ऑफ द ईयर जीता।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फैशनिस्टा और अभिनेत्री अपेक्षा पोरवाल हर मूड को मोहना जानती हैं – चाहे वह डेट नाइट हो या वीकेंड पार्टी, लेकिन प्रामाणिक भारतीय पहनावे के साथ उनका अफेयर बेजोड़ रहता है और यह आपको क्लिच एथनिक वॉर्डरोब से दूर करना चाहता है। यहां टॉप छह लुक दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप दांतों तले उंगलियां काट लेंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / ‘ए डॉन्स नेमेसिस’ डॉ. अमर कुमार पांडे की लिखी किताब है, जिसमें डॉन रवि पुजारी का पीछा करने और उसकी गिरफ्तारी के दौरान आये अनुभवों का विवरण है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के बी.बी.ए. विभाग में 10 अप्रैल 2023 से 16 अप्रैल 2023 तक एक सप्ताह के लिए पी.टी.एम. का आयोजन किया गया। अभिभावकों को प्राध्यापकों से मिलने के लिए दोपहर 1:15 से 2:15 तक का समय दिया गया। शनिवार के दिन खासतौर पर काफी अभिभावक पी.टी.एम. के लिए आए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, । एन एच तीन पुलिया पर दलित समाज द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और डा भीम अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है। उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।