टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । 1 जनवरी 2022: सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ मानव रचना परिवार में नए साल की शुरुआत हवन और भंडारे के साथ की जाती है। साल 2022 की शुरुआत भी इसी तरह की गई है। इस दौरान समस्त मानव रचना परिवार ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 26 दिसंबर से महामृत्युंजय यज्ञ की शुरुआत की गई थी और आज (पहली जनवरी को) संस्थान में यज्ञ की पूर्णाहूति दी गई। नए साल के मौके पर उन सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10 साल संस्थान में पूरे गए। आज कुल 77 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । बल्लभगढ़। मोहना रोड पर स्थित जैनिथ हॉस्पिटल में तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया ,जय जिसमें रक्तदाताओं के माध्यम से 50 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। यह ब्लड संत भगत सिंह महाराज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया। जैसा कि जेनिथ हॉस्पिटल अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहता है चाहे पर्यावरण संरक्षण हो या ब्लड डोनेशन , इसी कड़ी में आज जेनिथ हॉस्पिटल में अटल बिहारी वाजपेई जी” की जयंती ( 25 दिसंबर ) को ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 23 दिसंबर। संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालकों द्वारा अपनी स्वर्गवासी माँ की याद में वीरवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया, जो प्रात: 10 से दोपहर दो बजे तक चला। शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच उपरांत बेहतर उपचार व दवा मुहैया कराईं। शिविर में कोविड-प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया तथा आने वाले लोगों को सेनेटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराए गए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, दिसंबर: मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से 2021 बैच पास आउट करने वाले 530 छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। सातवें दीक्षांत समारोह में भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि और भारी उद्योग एवं विद्युत राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौ विशिष्ट अतिथि हिस्सा लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 दिसंबर: इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट विभाग और प्रौद्योगिकी संकाय, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अटल ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग और विभिन्न संस्थानों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने एआईसीटीई पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया। इस दौरान कई IIT, NIT और उद्योग के प्रख्यात वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। प्रतिभागियों के ज्ञान को बढ़ाने और विषय की बेहतर समझ रखने के लिए रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डिजाइन और मॉडलिंग में व्यावहारिक सत्रों को भी शामिल किया गया है। इस दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मन साफ करने, तनाव कम करने और चिंता को दूर करने के लिए सहजयोग का एक सत्र भी आयोजित किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । हाल ही में गायन की दुनिया में कदम रखने वाले डॉ. कवल दीप कौर और उनके पति कैप्टन सुरिंदर सिंह ने अपने पहले गाने ‘ऐतबार’ को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिले 2 मिलियन व्यूज की सफलता का जश्न दिल्ली के पंचतारा होटल द ली मेरिडियन होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके मनाया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । जैसा कि संभावनाएं जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा है । फरीदाबाद आई एम ए स्वास्थ्य विभाग के साथ शुरू से ही कंधे से कंधा मिलाकर से ही काम करता आ रहा है। पाली के सीएचसी में भी ऑक्सीजन पाइपिंग और ऑक्सीजन पॉइंट्स का काम आई एम ए के सहयोग से ही कराया गया है । इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही किया जाएगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि शरीर में रोग से घबराएं नहीं बल्कि शरीर एम्युनिटी पावर बढाए। ताकि रोग अपने आप शरीर से बाहर चला जाए। एडीसी सतबीर मान आज वीरवार को राजस्थान भवन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी के मरीजों को प्रोटीन डाइट डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव में वर्षों से उपेक्षित पड़ी सडक़ बनाने का काम आज शुरू हो गया। विधायक राजेश नागर ने तिगांव से नीमका तक जाने वाली सडक़ का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्ग से नारियल फुड़वाया गया। सडक़ के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।झज्जर/चंडीगढ़, 9 दिसंबर। गठबंधन सरकार ने दो साल में अनेक जन कल्याणकारी फैसले लिए है, जिससे आमजन को फायदा हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश को विकास के मामले में एक मॉडल प्रदेश बनाया जाएगा। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीण इंजीनियरिंग पर कार्य किया जा रहा है। यह बात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे झज्जर में आयोजित जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर जन सरोकार दिवस में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे।