फरीदाबाद – नगर निगम फरीदाबाद में 47 फर्जी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कर्मचारी नेता सुनील कंडेरा ने दी आत्मदाह करने की दी धमकी – कहा यदि निगम प्रशासन 25 तारिख तक कार्यवाही नहीं करेगा तो वह करेंगे आत्मदाह !!! 

0
2127

FARIDABAD : नगर निगम में 47 फर्जी निगम कर्मचारियों को सरकारी वेतन दिए जाने के मुद्दे को लेकर गुस्साए ट्रेड यूनियन कर्मचारी नेता सुनील कंडेरा आत्मदाह करने पहुचे नगर निगम मुख्यालय पर । आत्मदाह करने की धमकी देने के बावजूद भी निगम कमिश्नर नहीं मिली कार्यालय में. पुलिस प्रसासन ने मौके पर पहुचकर गुस्साए कर्मचारी नेता को समझाया और अन्य निगम अधिकारियो से बात करवाकर आश्वासन दिलवाया। वहीँ गुस्साए कर्मचारी नेता सुनील कंडेरा ने कहा यदि 25 तारिख तक फर्जी निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो वह अपने परिवार के साथ करेंगे आत्मदाह।   

 नगर निगम मुख्यालय में शिकायत के कागजात दिखा रहा यह शख्स निगम कर्मचारी नेता सुनील कंडेरा है नगर निगम फरीदाबाद में फर्जी भर्ती मामले को लेकर लड़ाई लड़ रहे कर्मचारी नेता सुनील कंडेरा ने बताया की मामला 2014 का है जब नगर निगम फरीदाबाद में फर्जी तरीके से भर्तियां हुई थी. जिसके बाद हरियाणा सरकार के आदेश पर एडीसी फरीदाबाद को जांच दी गयी थी जिसके बाद एडीसी ने 28 / 7 / 2015  को जांच की रिपोर्ट में कुल 47 फर्जी कर्मियों को दोषी पाया गया जो सरकारी वेतन फर्जी तरीके से ले रहे है.  कंडेरा ने बताया की उन्होंने नगर निगम कमिश्नर , मंडलायुक्त डी सुरेश , हरियाणा सरकार से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक उन्होंने एक रिपोर्ट भेजी थी की 16 मार्च 2017 तक अगर यह प्रशासन नहीं मानता जबकि सब बातें साफ़ हो चुकी है तो उनको रोका जाना चाहिए। हालांकि प्रशासन कहता है की वह वित्तीय समस्या से जूझ रही है वहीँ दूसरी और निगम फर्जी कर्मचारियों को वेतन दिए जा रही है तो उन्होंने यही मांग की थी की ऐसे फर्जी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और आज तक जो भी वेतन इन फर्जी कर्मचारियों को दिया गया है उसे वसूला जाए.  आत्महत्या करने की धमकी दिए जाने के बावजूद निगम अधिकारी नगर निगम में मौजूद नहीं मिले के सवाल के जवाब में कंडेरा ने बताया की निगम के अधिकारियों का रवैय्या बेहद ढीला रहा है जबकि पुलिस प्रशासन उनकी आत्महत्या को लेकर जायदा संवेदनशील दिखाई दिया क्योंकि इंसानियत के नाते पुलिस प्रशासन को भी उनकी जान की परवाह थी और उन्होंने उन्हें आज आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने दिया।  वहीँ कंडेरा ने बताया की पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाया और निगम के कुछ अधिकारियो से बात भी करवाई गयी है जिसके बाद उन्होंने उनकी बात नगर निगम कमिश्नर तक पहुचाने की बात कही है. कंडेरा ने कहा की आज उन्होंने सभी अधिकारियों को 25 तारिख तक का अल्टीमेटम दिया है यदि उन्होंने फर्जी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो वह 25 तारिख को अपने परिवार के साथ आत्मदाह करेंगे।

( REPORT BY AJAY VERMA 971 631 6892 )

LEAVE A REPLY