Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इंश्‍योरेन्‍सदेखो ने आईआरएसएस के संस्‍थापक कुलदीप त्रिवेदी और उनकी टीम को शामिल किया

    इंश्‍योरेन्‍सदेखो ने आईआरएसएस के संस्‍थापक कुलदीप त्रिवेदी और उनकी टीम को शामिल किया

    vishal rajputBy vishal rajput24/04/2023No Comments4 Mins Read

    इस कदम के साथ, पश्चिम भारत में इंश्‍योरेन्‍सदेखो की स्थिति मजबूत हुई है और कंपनी हर भारतीय को बीमित करने के अपने दृष्टिकोण में आगे बढ़ी है

    Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्‍ली, 24 अप्रैल, 2023: भारत की अग्रणी इंश्‍योरटेक कंपनी इंश्‍योरेन्‍सदेखो ने हाल ही में दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ी इंश्‍योरटेक सीरीज ए फंडिंग में 150 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई थी और अब कंपनी ने आईआरएसएस के संस्‍थापक श्री कुलदीप त्रिवेदी तथा उनकी टीम को अपने साथ शामिल किया है। श्री कुलदीप उद्योग के अनुभवी हैं, जिन्‍हें पश्चिम भारत में बीमा वितरण का 25 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। कुलदीप को कई अभिनव बीमा वितरण उपक्रमों का श्रेय जाता है, जिनमें गुजरात राज्‍य में सबसे बड़ा संस्‍थागत बीमा वितरक शामिल है। इस टीम के द्वारा इंश्‍योरेन्‍सदेखो अपने वितरण तंत्र को मजबूती दे सकेगी और पश्चिम भारत के महत्‍वपूर्ण बीमा बाजार में तेजी से पैठ बढ़ाएगी। श्री कुलदीप इंश्‍योरेन्‍सदेखो की मुख्‍य नेतृत्‍व टीम में शामिल होंगे।

    नई टीम भारत में बीमा की खरीदी और बिक्री को लोकतांत्रिक बनाने और हर भारतीय को बीमित करने के इंश्‍योरेन्‍सदेखो के दृष्टिकोण से जुड़ी है। इंश्‍योरेन्‍सदेखो का लक्ष्‍य है भारत के हर कोने तक पहुँचना और कंपनी 2023 के अंत तक भारत के हर पिन-कोड में पहुँचते हुए 2 लाख पार्टनर्स बनाना चाहती है।

    वित्‍त–वर्ष 2022 तक भारत का बीमा बाजार 131 बिलियन डॉलर का था और पिछले दो दशकों में इसमें 17% की सीएजीआर दर से वृद्धि हुई है। ऐसा अनुमान है कि यह उद्योग ‘2047 तक सभी के लिये बीमा’ के आईआरडीएआई चेयरमैन डॉ. पांडा के सपने के अनुसार भविष्‍य में सराहनीय बढ़ोतरी जारी रखेगा। 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत 2032 तक जर्मनी, कनाडा, इटली और दक्षिण कोरिया से आगे निकलकर शीर्ष छह बीमा बाजारों में से एक के रूप में उभरेगा।

    इंश्‍योरेन्‍सदेखो के सह-संस्‍थापक एवं सीईओ श्रीअंकित अग्रवाल ने कहा, “’हम इंश्‍योरेन्‍सदेखो परिवार में कुलदीप त्रिवेदी और उनकी टीम का स्‍वागत करते हुए उत्‍साहित हैं। इस टीम का और हमारा सपना एक है, बीमा तक पहुँच को लोकतांत्रिक बनाना और हर भारतीय को बीमित करना। कुलदीप, उनकी टीम और उनका पार्टनर नेटवर्क इंश्‍योरेन्‍सदेखो की पहुँच को काफी तेजी प्रदान करेगा और पश्चिम भारत में हमारे प्रस्‍ताव को बहुत मजबूत करेगा।”

    आईआरएसएस के संस्‍थापक श्री कुलदीप त्रिवेदी ने कहा, “इंश्‍योरेन्‍सदेखो हमेशा से हमारे लिये एक प्रेरणा रही है और हम आखिरकार इस सम्‍मानित परिवार का हिस्‍सा बनकर बहुत खुश हैं। विगत कुछ वर्षों में हमने गुजरात के लोगों को सर्वश्रेष्‍ठ बीमा उत्‍पादों की पेशकश के लिये निरंतर काम किया है। इंश्‍योरेन्‍सदेखो के मजबूत टेक्‍नोलॉजी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, बीमाकर्ताओं के साथ सम्‍बंधों और प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियों के साथ, हम पश्चिम भारत में अपनी पहुँच को और बढ़ाने के साथ ही अपने ग्राहकों को बेहतर महत्‍व तथा सुविधा देना चाहते हैं।”

    कुलदीप त्रिवेदी और उनकी टीम को शामिल किया जाना वितरण को बढ़ाते हुए और बीमा खरीदने की बाधाओं को हटाते हुए बीमा के सेक्‍टर को लोकतांत्रिक बनाने के इंश्‍योरेन्‍सदेखो के विजन के अनुरूप है। इंश्‍योरेन्‍सदेखो ऐसे अभिनव बीमा समाधान प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है, जो हर भारतीय की उभरती आवश्‍यकताओं को पूरा करें। अपने मजबूत टेक्‍नोलॉजी प्‍लेटफॉर्म से सक्षम इंश्‍योरेन्‍सदेखो 1350+ कस्‍बों में मौजूद है और भारत में 98% पिन कोड्स को कवर करती है। इंश्‍योरेन्‍सदेखो ने अब तक 55 लाख भारतीयों को बीमित किया है और आज यह हर मिनट 10¹ भारतीयों का सफलतापूर्वक बीमा कर रही है।

    इंश्योरेंसदेखो के विषय में:
    इंश्योरेंसदेखो की स्थापना भारत के प्रमुख ऑटोटेक और आईपीओ बाउंड यूनिकॉर्न, कारदेखो ग्रुप के भीतर की गई थी। इंश्योरेंसदेखो ब्रैंड नेम का स्वामित्व गिरनार इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीआईबीपीएल) के पास है। जीआईबीपीएल को 2016 में शामिल किया गया था। कंपनी को 2017 में भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से डायरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर के रूप में काम करने का लाइसेंस मिला। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अपनी जरूरतों के अनुसार अलग-अलग बीमा पॉलिसी की तुलना का मौका उन्हें अपने लिए सबसे उपयुक्ती प्लान खरीदने में मदद करती है। कंपनी का इस समय 46 बीमा कंपनियों से समझौता है और वह अपने प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं को 400 से ज्यादा प्लान प्रदान करती है। हर मिनट 10¹ भारतीय इंश्योरेन्सदेखो से एक बीमा पॉलिसी खरीदते हैं। इंश्योरेंसदेखो का मुख्यालय गुरूग्राम में है। कंपनी की देश के 1350 से ज्यादा शहरों में मौजूदगी है। कई प्रतिभाओं के धनी निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर इंश्योरेंसदेखो के ब्रैंड एंबेसेडर हैं।
    www.InsuraceDekho.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.