Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आईपीओ – शेयर बाजार में निवेश शुरू करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प

    आईपीओ – शेयर बाजार में निवेश शुरू करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प

    vishal rajputBy vishal rajput17/11/2021No Comments5 Mins Read

     कई कारणों से निवेश आरंभ करने वाले लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ जरूरतों को पूरा करने वाला भी हो सकता है। असाधारण रिटर्न और अत्यधिक सफल निवेश की कहानियों के कारण शेयर बाजार अक्सर निवेशकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। हालांकि, निवेश शुरू करने वाले लोग शेयर बाजार में निवेश से जुड़े जोखिमों को भी समझते हैं। शेयर बाजार में अनुभव हासिल करने के लिए प्रारंभिक पूंजी को ‘गंवाने’ की बजाय आईपीओ जैसे आदर्श निवेश माध्यम को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है।

     

    ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से किसी व्यक्ति की निवेश यात्रा शुरू करने के लिए आईपीओ को सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। भले ही एक शुरुआत करने वाले को आईपीओ में पैसा लगाते समय लापरवाह दृष्टिकोण नहीं अपनाना चाहिए, लेकिन अच्छे से विचार कर फैसला लिया जाए तो ये निवेश माध्यम काफी फायदे वाला साबित हो सकता है।

     

    निवेश यात्रा शुरू करने के लिए आईपीओ एक शानदार तरीका है

     

    जैसा कि पहले बताया गया है, बिगिनर्स अपनी निवेश यात्रा शुरू करने के लिए आईपीओ का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, आईपीओ में निवेश का चयन करते समय पूरी समझदारी से निर्णय लेना आवश्यक है। किसी भी कंपनी का आईपीओ चुनते समय निवेश आरंभ करने वाले को बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस, दीर्घकालिक दृष्टिकोण और कंपनी के प्रबंधन की गुणवत्ता को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अलावा, किसी कंपनी की तरफ से अपनाए जाने पर निवेश से संबंधित निर्णय लेते समय विवाद या अकाउंटिंग की आक्रामक प्रक्रियाओं जैसी खतरनाक स्थितियों पर भी विचार करना चाहिए।

     

    आईपीओ की संख्या लगातार बढ़ रही है

     

    चालू वर्ष (2021) में भारतीय निवेशकों ने कई आईपीओ देखे हैं, जिनमें स्टार्ट-अप और कुछ स्थापित ब्रांड शामिल हैं। यह बढ़ी हुई संख्या बिगिनर्स को विविध क्षेत्रों और पूंजीकरण सहित विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला में से चुनने का मौका देती है। इसलिए, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश लक्ष्यों के आधार पर, निवेशक एक या अधिक उपलब्ध आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं।

     

    आईपीओ ने निवेशकों को बेहतर पूंजी वृद्धि हासिल करने में मदद की है

     

    हाल के दिनों में, ऐसे आईपीओ आए हैं जिन्होंने शुरुआती लोगों को बंपर लिस्टिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण पूंजी वृद्धि हासिल करने में मदद की है। ऐसे आईपीओ के कुछ हालिया उदाहरणों में नायका ईकॉमर्स वेंचर्स (80% प्रीमियम मिलना), नजारा टेक्नोलॉजीज (aलगभग 80% प्रीमियम), और सोना बीएलडब्ल्यू (लिस्टिंग के महीने भर के भीतर इश्यू प्राइस के मुकाबले 96% प्रीमियम) शामिल हैं। ये उदाहरण निवेश आरंभ करने वाले लोगों को आईपीओ को बाजार में प्रवेश करने का एक शानदार तरीका मानने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

     

    बिगिनर्स के लिए निवेश पूंजी ‘गंवाने’ की संभावना कम रहती है

    लापरवाह और बेखबर निवेश प्रक्रियाओं के कारण पूरी निवेश पूंजी को गंवाना बिगिनर्स की निवेश यात्रा की एक सामान्य विशेषता है। निवेश की शुरुआत करने वाले लोग दोस्तों, परिवारों और यहां तक कि कुछ अवांछित स्रोतों जैसे कि यूट्यूब चैनलों की सलाह को मानते हुए और जल्दी पैसा कमाने की उम्मीद के साथ काफी राशि का निवेश कर सकते हैं। एफएंडओ और पेनी स्टॉक में पैसा लगाने में उच्च जोखिम शामिल है और यह किसी व्यक्ति को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, आईपीओ एक तुलनात्मक रूप से सुरक्षित विकल्प है (उल्लिखित की तुलना में) क्योंकि इसमें पूरे निवेश को गंवाने की आशंका अपेक्षाकृत कम है।

     

    अपेक्षित मुनाफे की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए कोई नौसिखिया निवेशक बाजार संकेतकों और मंचों का उपयोग कर सकते हैं

    ग्रे मार्केट प्रीमियम, फोरम्‍स पर चर्चा और विशेषज्ञों की सलाह जैसे विभिन्न बाजार संकेतक हैं जिनका उपयोग एक सूचित निर्णय लेने के लिए किया जा सकता है। बिगिनर्स इन मंचों का अनुसरण कर सकते हैं, जो शेयर बाजार में निवेश के अपने ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करने में मदद करेंगे। ये मंच आईपीओ से संबंधित निर्णय लेने में भी उनकी सहायता करेंगे।

     

    आईपीओ स्टार्ट-अप्स के साथ-साथ स्थापित नामों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं

    बिगिनर्स को यह समझना चाहिए कि आईपीओ कंपनी के स्टॉक की शुरुआती पेशकश है। इसे बाजार में एक स्टार्ट-अप या एक स्थापित ब्रांड द्वारा पेश किया जा सकता है। इसलिए, वित्तीय विकास से जुड़े रहने के लिए, आईपीओ निवेशकों को एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।Angel One इसलिए, यदि बाजार संकेतक किसी कंपनी की अपेक्षित वृद्धि के बारे में आशावादी हैं, तो आईपीओ संबंधित संगठन (या कंपनी) से जुड़ने का एक सही तरीका हो सकता है।

     

    सारांश

    निवेश के शुरुआती दिनों में एक निवेशक घबराया हुआ, उत्साहित और संदिग्ध होता है। बिगिनर्स को यह सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम निवेश वाहनों का चयन करना चाहिए कि शेयर बाजारों में निवेश यात्रा लाभदायक बनी रहे। आईपीओ सबसे अच्छे तरीकों में से एक हो सकता है जिसके माध्यम से एक निवेशक लंबी अवधि में रिटर्न प्राप्त कर सकता है और एक आशाजनक मोड पर निवेश यात्रा की शुरुआत कर सकता है, बशर्ते मौलिक शोध करने और उसके अनुसार एक सूचित निर्णय लेने में उचित समय व्यतीत किया जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.